उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में मरीज को छोड़ वापस घर जा रहा मोटर साइकिल सवार अन्ना पशुओं झुंड में उलझकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया गया लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने से उसको रेफर कर दिया गया। जिस पर उसे परिजन कानपुर ले गये हैं। घायल युवक का नाम अमर सिंह (34वर्ष) पुत्र रामगोपाल निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर कस्बा कदौरा बताया गया है।






Leave a comment