उरई। मंगलवार की रात अपने गांव जा रहे युवक की मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों को एक दिन बाद इसकी सूचना मिल पाई।
बुधवार को गढ़र की पुलिया के पास हादसे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। गुरुवार को उसकी शिनाख्त अखिलेश कुशवाहा पुत्र स्व. रामप्रकाश के रूप में हुई। बताया जाता है कि अखिलेश परसों उरई से मोटर साइकिल लेकर बरहा जाने के लिए निकला था। तभी उसका एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। तत्काल शिनाख्त न होने की वजह से पहले उसका शव अज्ञात में कब्जे में लिया गया था। लेकिन आज परिजनों के पहुंचने पर उसकी पहचान हो जाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।






Leave a comment