कालपी-उरई । डेढ़ महीने की लगातार बरसात ने बीते दिनों दो दशक के रिकार्ड कालपी क्षेत्र में तोड़ दिये है। मौसम विज्ञान के मुताबिक बीते वर्ष के मुकाबले अब तक पौने दो सौ एम.एम बारिश अधिक हो चुकी है। जबकि अभी बरसात खत्म होने के लिए सवा महीने से अधिक का समय है।
बीते कई वर्षो से कालपी क्षेत्र में बहुत ही कम मानसूनी बरसात होती थी। मौसम विज्ञान के अनुसार इस साल अभी तक 578 एम.एम बरसात हो चुकी है। जबकि वर्ष 2017 में मात्र 400 एम.एम बारिश हुई थी। गुरुवार को कालपी में यमुना का जल स्तर 101 मीटर दर्ज किया गया। जो कि खतरे के लाल निशान से अधिक है। इसी प्रकार बेतवा नदी का उफान में होने से जलस्तर 111 मीटर पर पहुच गया है। जो खतरे के निशान से कम है। सम्भावित बाढ़ को मद्देनजर रखकर प्रशासन ने तटवर्ती गावो में चौकसी बढ़ा दी है।






Leave a comment