कालपी-उरई । गायो तथा गौवंशो के संरक्षण के लिए कालपी क्षेत्र के तीन अलग-अलग ग्रामो में राजकीय गौशालाओ का निर्माण प्रदेश सरकार के द्वारा कराये जाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अपर जिलाधिकारी समेत जिम्मेदार अफसरों के साथ बैठक करके निर्माण कार्यो को अंतिम रुप दिया गया।

गौरतलब हो कि कालपी क्षेत्र में अन्ना पशुओ की गम्भीर समस्या बनी हुई है। इलाकाई विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैशालाओ के निर्माण के लिए सहमति प्रदान कर दी है। विधायक ने बताया कि कदौरा में गफूर खान महाविद्यालय के सामने एक करोड़ रुपये की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार मबई तथा सुरौली में भी गौशालाओ के निर्माण के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बावत अपर जिलाधिकारी वी.के सिंह के साथ विधायक की लम्बी वार्ता हुई। इसी प्रकार महेवा विकास खंड के भी ग्रामो में गौशालाओ के निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विधायक के मुताबिक गौशालाओ के निर्माण से गायो तथा गौवंशो को संरक्षण मिलने लगेगा।

Leave a comment