कालपी-उरई । तहसीलदार सालिक राम ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि ग्रामीणों को कानून की तथा शासन की योजनाओ की जानकारी देने के उद्देश्य आगामी 12 सितम्बर को शाम 4 बजे महेवा विकासखंड के ग्राम मैनूपुर के प्राइमरी पाठशाला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि ग्राम शेखपुर वुल्दा स्कूल परिसर मे भी 18 सितम्बर को शिविर आयोजित किया जायेगा।शिविर मे शिक्षाविद, कानूनविद तथा पर्यावरण विद आदि जानकार लोग शिविर के माध्यम से जनता को जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a comment