उरई। मोहल्ला रामनगर में गुरुवार को एक युवक ने उफनाते मलंगा नाले में छलांग लगा ली। जिससे हड़कंप मच गया।
छलांग लगाने के बाद युवक पानी के तेज बहाव में बहता हुआ लापता हो गया। घटना के कारण नाले पर मोहल्ले वासियों का भारी जमावड़ा लगा हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नही चल पाया है। छलांग लगाने वाले युवक का नाम हरीबाबू बताया गया है जो कि मोहल्ला रामनगर का ही निवासी है।






Leave a comment