उरई। कुठौंद कस्बा के एमडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को हैप्पी टीचर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल दीपिका दीक्षित ने कहा कि गुरु कड़ुवे नीम की तरह होता है। लेकिन हमेशा छांव देता है और ठंडी हवा देता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को तैयार करते हैं। उन्हीं में से कोई आईएएस बनता है, कोई आईपीएस और उनमें से कोई नेता बनता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को गुरुजन जैसा रास्ता दिखायेगें वह वैसा ही हो जायेगा। हमेशा बच्चों को सही रास्ता दिखायें भटकायें नहीं। अभिभावक सबसे पहले बच्चों की देखरेख करें उनकी संगत गलत लोगों के साथ न होने दें।
इस मौके पर बच्चों ने अपने-अपने टीचर को उपहार दिये। प्रिंसिपल दीपिका दीक्षित ने बच्चों संग केट काटकर सभी को बांटा। स्कूल के प्रबंधक कुलदीप मिश्रा भी रहे। दीक्षा चतुर्वेदी, शैलजा, पूजा राठौर, सरिता राठौर, छवि चतुर्वेदी, रजनी, रेनू भदौरिया, अंकुर, अशोक त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, अंकित सिंह, संदीप शुक्ला, रजनीकांत आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment