उरई। ब्लाक रामपुरा के ग्राम हिम्मतपुर, उदोतपुरा और जगम्मनपुर में टीवी रोगी खोजी टीम ने घर-घर जाकर क्षय रोगियों का पता लगाने के लिए सर्वे किया।
टीम में टीवी प्रभारी डा. राजेंद्र पचौरी सामुदायिक स्वाकेंद्र रामपुरा के डाक्टर अरुण जादौन ने टीमों को क्रास चेक किया। डा. रामेंद्र पचौरी ने टीमों को स्क्रीनिंग के तरीके बताये और ज्यादा से ज्यादा नमूने लेने के निर्देश दिये। टीमों ने कुल मिलाकर 1269 लोगों की जांच की। जिसमें 20 लोगों के सेंपल लिये गये। इसके उपरांत न्यू पीएचसी जगम्मनपुर में टीमों के साथ बैठक की गई। जिसमें संदीप दिवाकर, डा. सचिन आर्या, शारदा, भूरी, उमाकांति, लक्ष्मी, केदार सिंह, सुजाता आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment