
कोंच-उरई । कोंच तहसील में अखंड भगवा भारत के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्षा विनीता सिरौठिया के कर कमलों से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर यह संस्था खड़ी की गई है वह उद्देश्य प्राप्त करने में संगठन के कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा खरचें और लक्ष्य प्राप्त करें। अखंड भगवा भारत के संस्थापक अंशुल शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि यदि संगठन के सभी लोग मिलजुल कर कार्य करें तो निश्चित रूप से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन विवेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में संगठन की जिला व नगर कार्यकारणी का भी गठन किया गया जिसमें निखिल गुप्ता को जिलाध्यक्ष एवं अनुज मिश्रा को जिला महासचिव बनाया गया। उरई के नगर अध्यक्ष द्रविड़ चौबे व कोंच नगर अध्यक्ष विकास कश्यप को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में तकरीबन सैकड़ा भर लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment