
कोंच-उरई । कोंच के नवागंतुक एसडीएम ने कई विभागों को पत्र भेज कर अपना काम मुस्तैदी से करने की नसीहत दी है। उन्होंने तकरीबन दर्जन भर विभागों को पत्र भेज कर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी है, कहा कि सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ पात्रों को मिलना चाहिये। जहां जहां खामियां हैं उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लें। दरअसल एसडीएम ने नगर पालिका, खनन विभाग, बिजली विभाग, आबकारी विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास विभाग, जिला समाज कल्याण, बांट माप आदि विभागों का काम काज अपना पद संभालने के तुरंत बद देखा तो उन्हें तमाम जगह खामियां नजर आईं। इन्हीं खामियों को दृष्टिगत रखते हुये उन्होंने इन विभागों को पत्र भेजे हैं कि सरकार की मंशा और उसकी योजनाओं का पूरा पूरा लाभ जनता और पात्रों को मिलना ही चाहिये। अगर कहीं उनके सहयोग की जरूरत हो तो बेहिचक उन्हें बतायें।






Leave a comment