उरई। गोहन थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने गौकशी का एक बड़ा मामला पकड़ा जिसमें पांच लोग रंगे हाथों दबोचे गये।
ग्राम नवीपुर में पुलिस को गौकशी की सूचना मिली थी। जिसके बाद गोहन थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर नईम के मकान को घेर लिया। तलाशी के दौरान मकान से पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के नाम इमरान पुत्र फजल, नईम पुत्र अब्दुल हफीज, बरकत अली पुत्र आजम शाह, रईस पुत्र दीन मोहम्मद और इरफान पुत्र इलियास बताये गये हैं। पुलिस ने मांस को जब्त कर नमूना लेने के बाद दफनवा दिया। जबकि आरोपियों का चालान पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कर दिया गया है।
उधर जनचर्चा के मुताबिक पुलिस ने हकीकत में पांच नही सात लोगों को पकड़ा था जिनमें से दो को सौदेबाजी के तहत छोड़ दिया गया। मौके से चार मोटर साइकिलें भी उठाकर थाने लाई गईं थीं। संदेह है कि इनमें से एक बिना नंबर की मोटर साइकिल चोरी की थी। लेकिन सौदेबाजी के चलते चारों मोटर साइकिलें भी पुलिस ने वापस कर दीं। थाने के एक सिपाही का नाम गौकशी करने वालों से सांठगांठ रखने में लिया जा रहा है। जैदपुरा में इसी सिपाही ने कुछ दिनों पहले गौकशी का एक मामला रफादफा करा दिया था। क्षेत्रीय लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नही हो रही है।

Leave a comment