उरई। पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। आबकारी एक्ट में चालान करके उसे जेल भेज दिया गया है।
आटा थाना क्षेत्र में अकबरपुर इटौरा में पुलिस ने इंदिरा देवी पत्नी रामजी शरण को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इटौरा चैकी इंचार्ज रामजी सिंह ने आबकारी एक्ट में उसका चालान कर दिया।

Leave a comment