उरई। पावर प्लांट से सामान चोरी करके जा रहे ट्रैक्टर पर पुलिस की निगाह पड़ गई। पुलिस को देख ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग नीचे कूंदकर भाग निकले जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूंछतांछ में उसने प्लांट से चोरी की बात कबूल की और अपने भागे हुए साथियों के नाम भी बता दिये।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी में विद्युत ट्रांसमिशन प्लांट स्थापित है। गुरुवार को प्लांट से सामान चुराकर कुछ लोग ट्रैक्टर में ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस का भी गुजरना हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर रुकवाने के लिए हाथ दिया तो तीन लोग उस पर से कूंदकर भाग निकले पकड़े गये इंदल सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद ने अपने भागे हुए साथियों के नाम राजवीर सेंगर, कपूर यादव और श्यामजी मिश्रा बताये हैं। सभी लोग भदरेखी के ही निवासी हैं।

Leave a comment