उरई। आटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी पर झूलकर अपने घर के अंदर आत्महत्या कर ली।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा में देर रात मंगल (30वर्ष) पुत्र जाहर घर के अंदर फांसी पर लटक गया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने जब उसका शव झूलते देखा तो घर में कोहराम मच गया। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी को कारण बताया जा रहा है। युवक की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी सीता घटना के समय दो बच्चों तीन वर्षीय पायल और दो वर्षीय आदित्य के साथ मायके में थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment