जालौन-उरई। चैकिंग के मामले में नगर के जनमानस का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर फूट पड़ा। उपखंड अधिकारी नवीन कुमार और अवर अभियंता गौरव कुमार पर भ्रष्टाचार और लूटखसोट का आरोप लगाते हुए लोगों ने नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला और तहसील परिसर में हंगामी धरना दिया।
द्वारिकाधीश मंदिर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से पीड़ित सभी वर्गों ने एकत्रित होकर जुलूस की शुरूआत की। लोगों का कहना था कि एसडीओ और जेई की जुगल जोड़ी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उपभोक्ताओं की लूटखसोट में लगी है। जिसकी शिकायत कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से हो चुकी है लेकिन अभी तक कार्रवाई न होने से अब स्थिति विस्फोटक हो गई है। उपखंड अधिकारी ने उनके अनैतिक कार्यों का विरोध किये जाने की वजह से नगर के प्रतिष्ठित लोगों पर झूठा मुकदमा लिखवा दिया। जिसे निरस्त किया जाना चाहिए और एसडीओ के खिलाफ दर्ज कराये गये छेड़खानी के सही मुकदमें में उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर इन मांगों को न माना गया तो हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को विवश होगें।
इस दौरान लगभग एक घंटे तक तहसील कार्यालय में धरना देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को दिया। प्रदर्शन में नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, अनिल याज्ञिक, राजू मिश्रा, पप्पू चैहान, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, रामेंद्र सिंह बनाजी, सोनू चैहान, डा. अंकुर शुक्ला, संतोष शर्मा, डा. बृजेंद्र दुबे, अनिल शिवहरे, पुनीत मित्तल, अविनाश सिंह, गौरव गुर्जर, वैभव अग्रवाल, विपुल दीक्षित, बीनू गुप्ता, आनंद पाण्डेय, सिंटू महाराज, लल्ला तिवारी, आयुष दुबे, लक्ष्मीकांत शाक्य, गुडडन भदौरिया, बारे कक्का, गुडडे मराठा, सलिल शुक्ला, सौमिल याज्ञिक, कपिल चंसौलिया, नीशू पाठक, मोनू गुर्जर, भोले महाराजा, अखिल पटेल, शिवम तिवारी, प्रदीप महाराज रिनियां, संतोष केजी, प्रद्युम्न दीक्षित, राजू यादव, आशीष यादव, गौरव यादव, अनुराग निरंजन, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, बब्लू बाबूजी एवं करणी सेना के दर्जनों नौजवान उपस्थित रहे।






Leave a comment