उरई। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को राठ रोड स्थित गुरुकुलम स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने के लिए अध्यापक और छात्र सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गुरुकुलम की केजी क्लास की टीचर मंजू श्रीवास्तव का अभिनंदन किया गया। उनके साथ दो बच्चों दिव्या राजपूत और तेजस अग्रवाल को सम्मानित करके प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी और अन्य पब्लिक स्कूलों के संचालक उपस्थित थे। जिनमें ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह और नीतू सिंह और भारत विकास परिषद के प्रदेश मंत्री इं. अजय इटौरिया प्रमुख रहे। कार्यक्रम के अंत में गुरुकुलम स्कूल की प्रबंधिका साक्षी माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।






Leave a comment