कालपी-उरई। रंज एवं गम के प्रतीक मुहर्रम के पर्व के अवसर पर जुनैदपुरा स्थित मदरसा दारुलउलूम मीरशाह फजलुल्लाह में जिक्र शहीदाने का आयोजन शुरू हुआ। इस मौके पर इस्लामिक विद्वानों ने दीनी जानकारी देते हुए सच्चाई के रास्ते पर चलने का आवाहन किया।
मदरसा परिसर में मुहर्रम के चांद की पहली रात को स्थानीय खानकाह मुहम्मदिया के सज्जादा नशीन सैयद ग्यासुददीन की अध्यक्षता में जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दारुलउलूम खानकाह मुहम्मदिया के प्रिंसिपल मुफ्ती मुइनुददीन ने कहा कि अल्लाह एक है उसके सिवा कोई मामूद नही है। हम सभी लोगों को दीन के रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में कारी अब्दुल समी ने अपनी नज्म के माध्यम से लोगों को तमाम प्रकार की जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मौलाना मोहसिन ने किया। हाजी मोहम्मद इरशाद भी मौजूद रहे।

Leave a comment