उरई। बिजली विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन करंट के शिकार ग्रामीण का अर्थाभाव में उपचार नही हो पा रहा है। घायल के पुत्र ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उसके पिता को मुआवजा दिलाने की मांग की।
माधौगढ़ तहसील के जायघा निवासी राजू सिंह ने बताया कि उसके पिता छोटे सिंह गत 5 सितम्बर को गांव में नीचे तक झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिनका इलाज उसने कर्ज लेकर कराने की कोशिश की। लेकिन फिर भी पैसे कम पड़ गये। अब कर्जा भी नही मिल पा रहा। राजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि इस मामले में बिजली विभाग के अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाये और उसके पिता को मुआवजा दिलाया जाये। पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।






Leave a comment