उरई। आटा थाना क्षेत्र में संस्कृत विद्यालय के पास मोटर साइकिल की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध के गंभीर रूप से घायल होने के बाद चालक सहित तीनों मोटर साइकिल सवार गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस ने मोटर साइकिल अपने कब्जे में ले ली है।
इटौरा निवासी 70 वर्षीय अर्जुन गुरुवार की शाम अपने खेत साइकिल से जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रही मोटर साइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार थे जिन्होंने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपनी मोटर साइकिल मौके पर ही छोड़कर दौड़ लगा दी। बाद में राहगीरों के फोन पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और वृद्ध को अस्पताल ले गयी। जबकि डायल-100 ने लावारिस पड़ी मोटर साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया और थाने पहुंचा दिया।






Leave a comment