उरई। तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में सिविल जज जूनियर डिवीजन दानवीर सिंह की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने कहा कि छोटे मोटे विवादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर गांव में ही निपटाना सीखें। मुकदमेंबाजी में बहुत धन और समय बर्बाद होता है।
तहसीलदार भान सिंह ने आम आदमी बीमा योजना, सर्वहित किसान बीमा योजना और केंद्र व प्रदेश शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। चिकित्साधिकारी डा. सुंदर सिंह ने जननी सुरक्षा योजना तथा परिवार कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. जाहर सिंह, पैनल अधिवक्ता रवि तिवारी, कालपी कोतवाली के दरोगा सर्वेश सिंह ने भी उपयोगी जानकारियां दीं। ग्राम प्रधान रामकेस ने आभार जताया। शिविर में विशेषज्ञ के रूप में बृजेंश सिंह कमलेश कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, वैभव कुमार, इरफान मंसूरी आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment