उरई। घर में घुसकर जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई में ढील का आरोप पुलिस पर लगाते हुए पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र सौंपा।
थाना कालपी के नरिहान ग्राम निवासिनी मालती देवी पत्नी छोटे लाल ने एसपी को बताया कि गांव में उसके पड़ोसी सुंदरलाल, सोनपाल, छुटकन, देवलाल व रामदेव आदि लोगों ने उसके घर में घुसकर उसे और उसके परिवार के लोगों को बेहरहमी से पीटा इस हमले में उसका जेठ कल्लू गंभीर रूप से घायल हैं जिनका मेडिकल कालेज झांसी में इलाज किया जा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण उनका सही ढंग से इलाज नही हो पा रहा। जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती है। फिर भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a comment