उरई। बालू भरे ओवर लोड ट्रक के रास्ते में खराब हो जाने के कारण गुरुवार को जालौन-औरैया मार्ग सुबह से जाम हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि दौन बिचौली पुलिया पर बालू से भरे ओवर लोड ट्रक का एक्सल टूट गया जिसके बाद सड़क से आवागमन ठप्प हो गया और दोनों तरफ सैकड़ों वाहन इस जाम में फंस गये। जाम खुलवाने के लिए पुलिस द्वारा समाचार लिखे जाने तक मशक्कत जारी थी।






Leave a comment