उरई। निस्वार्थ भावना से किये जाने वाले कार्य को समाज के सहृदय लोगों से सहयोग अवश्य मिलता है। यह बात एक बार फिर अनाज बैंक में योगदान के लिए सभ्रांतजनों के आगे आने से सिद्ध हुई है। गुरुवार को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय विनय श्रीवास्तव लंबरदार मोहल्ला शिवपुरी स्थित अनाज बैंक के कार्यालय में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने अनाज बैंक के संचालक डा. अमिता सिंह से बैंक के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद बैंक के उददेश्य और कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने तत्काल पांच कुंतल आटा आनाज बैंक को दान करके अपना खाता खुलवाया। इसके साथ-साथ उन्होंने भविष्य में भी बैंक को सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया।






Leave a comment