उरई। रामनगर में गुरुवार को जीएसटी की स्पेशल ब्रांच ने करापवंचन के संदेह में गुटखा व्यापारी आकाश अग्रवाल के गोदामों पर दबिश देकर खलबली मचा दी।
इस दौरान टीम ने मौके से कई अभिलेख जब्त किये और गोदाम के स्टाक से अभिलेखों के विवरण का मिलान किया। छापे में करापवंचन के अलावा अवैध तंबाखू मिश्रित गुटखा भी बरामद किया गया है। हालांकि इसमें कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अभी नही पहुंच पाई थी। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी थी।

Leave a comment