उरई। समाजवादी पार्टी के विधानसभा वार बूथ प्रभारियों के सम्मेलन आयोजित किये जायेगें। जिनमें मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रिय हस्तक्षेप की कार्ययोजना तैयार की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने बताया कि उरई विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन 16 सितम्बर को इकलासपुरा स्थित जिला कार्यालय में, कालपी विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन कालपी बस स्टैण्ड के पास ऋषि पारासर गेस्ट हाउस में 18 सितम्बर को और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन 19 सितम्बर को माधौगढ़ के दीपक मैरिज हाल में होगा।
हर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन की जिम्मेदारी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र समिति के अध्यक्ष को सौंपी गई है। उरई में ज्ञानेंद्र सिंह, कालपी में हर प्रसाद और माधौगढ़ में अमर सिंह राजावत अध्यक्ष हैं।






Leave a comment