कालपी-उरई। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में पेयजल को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 527 हैंडपंपों में से 20 रीबोर के लिए प्रस्तावित हैं। जबकि 14 नलकूंपों से नगर में आपूर्ति की जा रही है। फोर लेन सड़क चैड़ीकरण और ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान दो स्थानों मुन्ना फुल पावर चैराहा तथा दुर्गा मंदिर चैराहा पर पाइप लाइनों को ध्वस्त कराया जायेगा। फलस्वरूप मेन पाइप लाइनों से आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि यांत्रिक व विद्युत दोष से बंद नलकूंपों को तुरंत चालू कराया जाये। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। बैठक में तहसीलदार सालिकराम नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे भी उपस्थित रहे।






Leave a comment