*

कोंच=उरई । आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी एवं उसकी गुमटी में आग लगाने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक धीरज यादव पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी सुभाषनगर मोहल्ले में गुटखा बिस्किट आदि की दुकान चलाता है। गुरुवार की देर शाम मोहल्ले के ही छोटू, राजू आदि आधा दर्जन लोग आये और एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर दी तथा उसकी गुमटी में आग लगाने का प्रयास किया। धीरज की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 435, 323, 504, 506 तथा 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इधर, दूसरे पक्ष के जितेन्द्रकुमार तिवारी की तहरीर पर धीरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment