कोंच-उरई । कस्बे में तीन युवकों ने एक युवक की बाइक तोड़ दी और उसके साथ मारपीट कर डाली। जानकारी के मुताबिक अंशुमान सोनी पुत्र सुरेन्द्र सोनी निवासी प्रताप नगर ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुये बताया कि वह रास्ते में अपनी बाइक से जा रहा था तभी शिवी यादव, संजू यादव और संजीव यादव ने उसकी बाइक रोक कर गाली गलौज करते हुये उसकी मारपीट कर दी तथा बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने भादंवि की धारा 427, 323, 504, 506 में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a comment