
- खनन लाइसेंस प्राप्त करने को हफ्ते भर की मोहलत दी
कोंच-उरई । शुक्रवार को एसडीएम गुलाब सिंह ने गुम्मा, गिट्टी, बालू का काम करने बाले दुकानदारों को आगाह किया कि सरकारी जमीन पर यदि गुम्मा, गिट्टी, बालू पड़े दिखाई दिये तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। उन्होंने उन लोगों को खनन लाइसेंस प्राप्त करके ही काम करने की कड़ी चेतावनी दी, कहा कि हफ्ते भर में खनन लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही काम करें।
एसडीएम गुलाब सिंह शुक्रवार को खनन अधिकारी रामनाथ यादव के साथ नदीगांव रोड पर उन दुकानदारों से बात करने पहुंचे जो बिल्डिंग मैटीरियल बेचने का काम करते हैं। उन दुकानदारों के साथ बैठक करके उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी रास्ते या जमीन पर जिनके गुम्म, गिट्टी, बालू पड़े हैं उन्हें तत्काल हटा लें अन्यथा वह स्वयं हटवा कर जुर्माना बसूल लेंगे। अगर किसी का मैटीरियल सरकारी भूमि पर पड़ा मिला तो एफआईआर दर्ज करा कर जेल की हवा खिलाई जायेगी। उन्होंने बिना खनन लाइसेंस काम करने बालों को भी चेतावनी दी कि नियमानुसार पहले खनन लाइसेंस प्राप्त करें इसके बाद ही काम करें। इसके लिये उन्होंने लाइसेंस के लिये आवेदन कर लाइसेंस प्राप्त करने के लिये एक सप्ताह की मोहलत दी है। इसी बीच एक सज्जन नेतागिरी दिखाने वहां पहुंच गये जिन्हें एसडीएम ने ले दे डाला।






Leave a comment