• पांच सौ रुपया पोषण भत्ता, और मुफ्त इलाज कराया जायेगा

कोंच-उरई । सरकार टीबी के समूल नाश के लिये प्रयास कर रही है जिसके तहत कोंच ब्लॉक में ग्यारह सर्वे टीमों तथा कस्बे में तीन टीमों ने पूरे सर्वेक्षण कर टीबी के लक्षणों बाले रोगियों की तलाश की जिसमें 139 लोग ऐसे पाये गये जिनमें टीबी के लक्षण संभावित थे। बलगम की जांच के बाद मात्र 10 मरीज ही टीबी के पाये गये। हालांकि सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों का कहना है एक्स-रे आदि के बाद लगभग आधा सैकड़ा मरीज टीबी के निकल सकते हैं।

‘डॉट्सÓ के तत्वाधान में टीबी के मरीज खोजने का भगीरथ प्रयास किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. कौशल किशोर ने बताया कि सर्वे के इस काम में ग्यारह टीमें कोंच ब्लॉक में तथा तीन टीमें नगर क्षेत्र में लगाई गईं थीं जिन्होंने घर घर जाकर सर्वेक्षण किया और 139 ऐसे मरीज छांटे जिनमें टीबी के लक्षण संभावित थे। शुरुआती बलगम जांच में केवल दस मरीज ही निकल कर सामने आये लेकिन अधिकारी की अगर मानें तो एक्स-रे आदि की जांचों के बाद आधा सैकड़ा मरीज टीबी के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन मरीजों का मुफ्त में इलाज कराया जायेगा और प्रत्येक मरीज को पांच सौ रुपया पोषण भत्ता दिया जायेगा।

 

Leave a comment