जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
ग्राम मड़ोरा में अनुरुद्ध कुमार शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज करने लगा। किसी ने उसके उपद्रव की सूचना फोन पर पुलिस को दे दी। इसके बाद फोर्स मौके पर पहुंच गया और उसे पकड़ कर कोतवाली ले गया। जहां शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया।






Leave a comment