जालौन-उरई । हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गोशाला के लिए प्रस्तावित स्थल बदलने की माँग के लिए  एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

युवा वाहिनी के जिला संयोजक राजा सिंह सेंगर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को सौंपते हुए कहा कि गौशाला का निर्माण छै पुला बंगरा रोड के पास प्रस्तावित है जिसे निरस्त किया जाए। वहां से कुछ दूरी पर धौराखेड़ा हनुमान मंदिर के अलावा और मंदिर हैं। जिससे वहां पर गोशाला नहीं बनाई जाए। अगर गोशाला बनाई जाती है तो  हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। इस मौके पर बलराम साहनी, शिवम मिश्रा, आकाश, राजेश सक्सेना, अनूप दीक्षित, राजेश सीकरी, प्रदीप सक्सेना, आशीष साहू, राजेश तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment