जालौन-उरई । बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी के भ्रष्ट कार्य प्रणाली के विरोध में नाराज गल्ला व्यापार कल्याण समिति के व्यापारियों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को नगर के नाराज गल्ला मंडी के व्यापारियों ने मंडी में एकत्रित होकर गल्ला व्यापार कल्याण समिति के महामंत्री प्रेमदास गुप्ता और भूरे मामा की अगुवाई में सभी व्यापारियों ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी नवीन कुमार की भ्रष्ट कार्य प्रणाली के विरोध में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। और ए डी ओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। तथा फर्जी मुकदमे में करवाई गई मन्ना सिंह, राजा राम निरंजन तथा राजीव शुक्ला का मुकदमा वापस लिया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो जिले के सभी व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जगदीश राठौर, धर्मेंद्र दिवालिया, कौशल किशोर, महेंद्र राठौर, नारायण सिंह, पूरन सिंह बाल कृष्ण, समेत सभी गल्ला व्यापारी समिति उपस्थित रहे ।






Leave a comment