जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में पिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया उसकी पुत्री घर में अकेली थी तभी पड़ोसी ने घर में जबरन घुस कर छेड़खानी कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सूने घर में जबरन पड़ोसी युवक घुस गया तथा युवती के साथ छेड़खानी कर दी। बाद में वह गाली गलौच करते हुये मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित के पिता ने पड़ोस के युवक रामप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment