जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया तथा मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस में दी।
बिठौली देवी पत्नी कमल सिंह ग्राम रूरा मल्लू ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह घर पर काम कर रही थी तभी पड़ोसी विनय, विकास तथा उसके भाई आ गए और गाली गलौज करने लगे तथा डंडे से मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तो वहीं दूसरे पक्ष विकास सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी ससुराल रूरा मल्लू में ससुराल है वह अपनी साली पारुल को लेकर आ रहा था। तभी गांव के महिपाल सिंह पुत्र वरुण सिंह, राजा सिंह ने मोटरसाइकिल रोककर साली से गंदी गंदी गाली देने लगी गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त और मेरे साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment