शिकायतकर्ताओं को फुसलाने का प्रयास असफल

 

पंचनद न्यूज से विजय द्विवेदी

 

 

 

उरई । जगम्मनपुर में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास घोटाले की जांच करने आए अधिकारियों द्वारा गलत ढंग से जांच करने को लेकर ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक हुई ।

रामपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत  जगम्मनपुर में प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को लाभ से वंचित कर अपात्रों को आवास वितरण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी जालौन द्वारा उप जिलाधिकारी माधौगढ़ से जांच कराई गई । जांच में ग्राम पंचायत सचिव को दोषी पाया गया तथा परियोजना निदेशक डी आर डी ए एवं खंड विकास अधिकारी रामपुरा की लापरवाही पाई गई इस पर जिलाधिकारी जालौन में मुख्य विकास अधिकारी को इस प्रकरण में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के निर्देश दिए इस पर मुख्य विकास अधिकारी जालौन ने खंड विकास अधिकारी रामपुरा को ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए लेकिन इसके बाद अधिकारियों के बीच कहीं कुछ हुआ और इस आदेश का पालन नहीं किया गया तथा पुन: उन्हें अधिकारियों से जांच कराई गई जो उक्त प्रकरण में दोषी माने गए थे ।

आज शुक्रवार को परियोजना निदेशक जालौन एवं खंड विकास अधिकारी रामपुरा ग्राम जगम्मनपुर आए शिकायतकर्ताओं को अन्य दूसरे ग्रामीण के पक्के बने मकान पर खड़ा कर के बयान लेने लगे तथा फोटो खींचने लगे इस पर मौजूद गांव वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और  शिकायत कर्ताओं के घर की फोटो खींचने की मांग करने लगे । इस पर अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव केशवकांत त्रिपाठी तथा गांव के आवास दलाल भी ग्रामीणों को समझाने फुसलाने का प्रयास करते दिखे । मौजूद जांच अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से शिकायत वापस लेने को कहा इस पर ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संपूर्ण जांच प्रक्रिया को पक्षपात पूर्ण कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया  इस पर जांच अधिकारी ग्राम प्रधान को देख लेने की धमकी और जो कर सकते हो कर लो की चेतावनी दे जांच करने की औपचारिकता करते हुए वापस चले गए।

Leave a comment