उरई। तन्जीम मुस्लिम वैल्फेयर एसोसिएशन के जेरे एहतिमाम सरजमीने उरई के मोहल्ला तिलक नगर स्थित पीरो वाली मस्जिद के मैदान बरकाती ग्राउन्ड मे 42वां सालाना दस रोजा (दस दिवसीय) इजलास पैगामे शहीदे आजम की तीसरी महफिल शुक्रवार को मुनक्किद (आयोजित) हुई। महफिल का आगाज तिलावते कुरआन से हाफिज फजले अजीम व संचालन डा० मु० नासिर बेग ने किया। कानपुर से आये मेहमान शायर सैफ रजा वाहिदी व हाफिज मोनिस चिश्ती ने नाते रसूल व इमाम हुसैन की शान मे मनकबत पढ़ी जिसे सुनकर अकीदतमंदो ने नारा बुलन्द किया हम आशिको का नारा है -शब्बीर वो हमारा हैं। बहराइच से आयें मेहमाने खुसुसी (मुख्य अतिथि) हजरत अल्लामा मौलाना रफीक आलम कादरी बरकाती ने तकरीर की और लोगो से नबी सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की तालीमात (शिक्षा) पर अमल करने की अपील की। मौलाना साहब ने कहा कि मां-बाप की खिदमत करो, उन्हे न सताओ, उनका सहारा बनो और अगर वो कभी गुस्से में डांट फटकार दे तो उफ भी न करो। चुपचाप उनकी बात सुनो और उस पर अमल करने की केशिश करो। आगे मौलाना साहब ने बीवीं के हुकूक (फर्ज) बयान करते हुये कहा कि बीवीं से कभी लड़ाई न करो उनके साथ प्यार मुहब्बत से पेश आओ और घर के कामो मे उसका साथ दो। ये हमारे प्यारे नबी सल्लल्लाहो ताला अलैही वसल्लम की सुन्नत हैं। इसके बाद कानपुर से आये मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी साहब ने तकरीर की और इस्लाम के तीसरे खलीफा हजरते उस्मान गनी की शान बयान करते हुये कहा कि हजरत उस्मान गनी इकलौते ऐसे शख्स है जिनको किसी नबी (ईश्वरीय दूत) की दो बेटिया ब्याही हो। हुजूर सल्लल्लाहो ताला अलैही वसल्लम ने अपनी एक बेटी की शादी हजरत उस्मान गनी से की लेकिन कुछ साल बाद उनका इन्तेकाल हो गया तो हुजूर सल्लल्लाहो ताला अलैही वसल्लम ने अपनी दूसरी बेटी की शादी भी हजरते उस्मान गनी के साथ कर दी और फरमाया कि अगर खुदा मुझे 100 बेटियां अता करता और एक के बाद एक का इन्तेकाल होता तो मैं सबकी शादी हजरते उस्मान गनी से करता जाता। इसके बाद सलातो सलाम और दुआ पर मेहफिल का इख्तिमाम हुआ। डा० नासिर बेग ने प्रोग्राम की निजामत की और कमेटी के जनरल सेकेट्री शारिक बेग बरकाती ने आये हुये सभी अकीदतमंदो का शुक्रिया अदा किया। महफिल मे मुख्य रूप से अब्दुल रज्जाक, वासिक बेग बरकाती, सै० इस्राफील, तौसीफ रहमानी, हाजी अब्दुल वहाब, मकसूद अहमद, आकिल, कामिल, तालिब, पन्नू, मुख्तार अंसारी, आसिफ, पम्मू, शारिफ, जावेद, दानिश बेग, रईस अहमद, रूमान, वामिक बेग आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment