उरई। रविवार को साथियों के साथ एट थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सलाघाट में नहाते समय डूबे युवक का शव आज बरामद हो गया है। जिसक बाद पुलिस ने उसे सीलबंद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक का नाम गौतम परमार पुत्र सुरेंद्र सिंह परमार निवासी शाहजहांपुर थाना आटा बताया गया है। 18 वर्षीय गौतम परमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था जो एमजेएच कालेज आटा में पढ़ता था।
गौरतलब है कि उसके साथ अतुल औंता, राजा सिंह चुर्खी अभिषेक अटरिया, लकी औंता, सत्यम सिंह औता, रोहित औत, प्रद्युम्न सिंह औता और राजा शाहजहांपुर भी नहाने गये थे और ये सब भी तेज बहाव में बह गये थे। लेकिन 8 लोगों को ग्रामीणों और पुलिस टीम ने किसी तरह बचा लिया। जबकि गौतम की डूबकर मौत हो गई।

Leave a comment