कालपी-उरई । पूर्व वर्ष की भांति इस साल भी विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर हिन्दी भवन कालपी में 16 सितम्बर रविवार को शाम छह बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुये कालपी निवासिनी उदीयमान कावियित्री निधि निदा सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से कवि लक्ष्मी शंकर बाजपेयी दिल्ली, आसिफ शमसी सहारनपुर,,सत्य चन्दन जयपुर, मनोज ‘अबोध’ दिल्ली, शीतल बाजपेई कानपुर, स्वयं( निधि सिन्हा ‘निदा कालपी ) आदि देश के जाने-माने कविगण इस कवि सम्मेलन में भाग लेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मे शिक्षको, बुद्भिजीवियो के अलावा समाजसेवियों की मौजूदगी रहेगी।

Leave a comment