जालौन-उरई। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर को विशाल शोभा यात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार की गई है।
शोभा यात्रा बड़ा डाकखाना के पास बाबा कृषि यंत्र उद्योग लल्लू भैया के मकान से ठीक सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी और नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई मोहल्ला चिमनदुबे स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त हो जायेगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भगवान के कई रूपों में झांकियां भी प्रदर्शित की जायेगीं।
उधर रात 8 बजे से बस स्टैण्ड बाजार में शानदार कीर्तन का जबाबी मुकाबला साधना सिद्ध संकीर्तन मंडल रायबरेली और योगेश अजनबी इटावा के बीच होगा।






Leave a comment