जालौन-उरई। नगर पालिका परिषद द्वारा भवन कर में की गई बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक सैकड़ा पार्टी कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने भवन कर में अंधाधुंध बढ़ोत्तरी को लोगों की खुली लूट बताया है। सपाइयों ने पात्र लोगों के नाम राशनकार्ड सूची से काटे जाने के कारण उन्हें खाद्यन्न न मिल पाने की भी शिकायत की। आवारा पशुओं की समस्या तथा बिजली विभाग की खाऊ-कमाऊ नीति का मुददा भी एसडीएम के सामने रखा।
इस मौके पर गजराज कुशवाहा, मोंटू मिश्रा, अहमद राईन, रामदास यादव, दीपू त्रिपाठी, बलवान यादव, इमरान मंसूरी, इकबाल मंसूरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।






Leave a comment