उरई। बंगरा स्थित छोटी माता मंदिर में शनिवार को गणपति पूजा के तृतीय वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य झांकी के दर्शन लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ किये।
सुबह से ही झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का तांता लग गया। सुबह और शाम की आरती में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।
उधर बड़ी माता मंदिर कमेटी की तरफ से भी इस वर्ष गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। इस पूजा में भी लोग पूरे भक्तिभाव के साथ उमड़े।

Leave a comment