उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव की दलित महिला ने अभिलाख और राजू के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के साथ अपमानित करते हुए उसकी पिटाई करने और उसके कपड़े उतारकर लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को शनिवार को दिये प्रार्थनापत्र में महिला ने कहा कि जालौन कोतवाली में उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।






Leave a comment