उरई। शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित कर स्वच्छता ही सेवा 2018 अभियान की शुरूआत कर दी गई। इस उपलक्ष्य में जालौन रोड स्थित जानकी पैलेस में प्रधानों का वृहद सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जायेगा तांकि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया जा सके। 2 अक्टूबर को डेढ़ सौवीं गांधी जयंती मनाई जायेगी। इस दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के तौर पर सारे देश को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प सरकार ने साधा है।
जानकी पैलेस में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला दो पालियों में हुई। पहली पाली में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सभी विकास खंडों के प्रधान शामिल रहे। जबकि दूसरी पाली में अधिकारियों ने स्वच्छता ग्राहियों को संबोधित किया।
बताया गया है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान रैली, पैदल यात्रा, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रथ आदि गतिविधियों का आयोजन कराया जायेगा। अलग-अलग विकास खंडों के लिए अलग-अलग अधिकारी नोडल बनाये गये हैं। जिसकी सूची मुख्य विकास अधिकारी ने आज जारी की।






Leave a comment