उरई। औरैया से आटो में बैठकर पहुंचे मासूम के माता-पिता का पता नही चल पा रहा है। परेशान आटो चालक ने पुलिस और मीडिया की शरण ली है तांकि उसके घरवालों का पता चल सके।
शुक्रवार को कुठौंद निवासी अमर के आटो में औरैया में अन्य सवारियों के साथ-साथ 6 वर्षीय एक बालक भी बैठ गया था। कुठौंद आ जाने पर अन्य सवारियां तो उतर गई लेकिन बालक आटो में ही बैठा रहा। तब आटो चालक को पता चला कि वह अकेला है। आटो चालक ने उससे उसके माता-पिता का नाम पूछा लेकिन वह कुछ बोल नही पा रहा था। परेशान होकर आटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसने मीडिया के लोगों को भी बताया। मीडिया कर्मियों ने औरैया के कई ग्रुपों पर बालक की फोटो शेयर की है। लेकिन अभी तक उसे लेने के लिए कोई आगे नही आया है। कुठौंद पुलिस को भी कुठौंद और औरैया में किसी बालक के लापता होने की जानकारी नही मिल पा रही है।






Leave a comment