उरई। व्हाटसएप पर दो दिन पहले आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करके माहौल बिगाड़ने वाले युवक को पुलिस ने सरगर्मी दिखाते हुए आखिरकार दबोच लिया।
मदारीपुर के सुरजीत पुत्र हरगोविंद ने व्हाटसएप पर दो दिन पहले एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। जिससे लोग भड़क उठे थे। मामले की नजाकत भांपते ही पुलिस इस मामले में तत्काल सक्रिय हो गई।
हालांकि पोस्ट डालने के बाद युवक फरार हो गया था। लेकिन पुलिस घटना के दिन ही उसके पिता को पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस की यह रणनीति कारगर रही। शनिवार को सुरजीत ने अपने को पुलिस के हवाले करने में ही गनीमत मानी। उसकी पोस्ट को लेकर क्षेत्र में अभी भी लोगों में आक्रोश सुलग रहा है।

Leave a comment