भिंड (म.प्र.)। जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है। जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
शराब की तस्करी पर जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच पहले से ही पैनी निगाह रखे हुए थी। शनिवार को उसे नयागांव थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप अवैध रूप से आने की सूचना मिली। जिसके बाद नयागांव थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर ककहरा मोड़ के पास घेराबंदी की। जहां शराब से लदा ट्रक पकड़ में आ गया। तलाशी में ट्रक के अंदर से बांबे व्हिस्की की 968 पेटियां जब्त की गईं। इनकी कीमत 46 लाख रुपये बताई जा रही है।

Leave a comment