उरई। वांटेड अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नये सिरे से मुहिम छेड़ी गई है। इसके तहत कोंच कोतवाली की सागर चैकी पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को शनिवार को धर दबोचा।
ग्राम पनियारा निवासी सुनील पुत्र रामशंकर एक मामले में अर्से से वांछित था लेकिन पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहा था। शनिवार को उसकी सुरागरशी के दौरान सागर चैकी इंचार्ज सर्वेश कुमार को जानकारी मिली कि वह अपने ही गांव में मौजूद है। उन्होंने दलबल के साथ अचानक परियारा पहुंचकर दबिश दे दी। जिससे सुनील को भागने का मौका नही मिल पाया और वह कानून के शिकंजे में जकड़ गया।






Leave a comment