उरई। जालौन के मोहल्ला तोपखाना में दो सगे भाई दुश्मनों की तरह एक-दूसरे से झगड़ पड़े। सूचना पाकर डायल-100 का दस्ता मौके पर पहुंच गया और दोनों को पकड़कर कोतवाली में बंद करा दिया।
जालौन के मोहल्ला तोपखाना में छोटू व सददाम पुत्रगण बहीद में पैसे को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिससे नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया और उन्हें हवालात के अंदर कर दिया।






Leave a comment