उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा में गांव के बाहर धान के खेत में जुए के फड़ जमा हुआ था। जिसमें लगभग दो दर्जन मौजूद थे। इस बीच खबर पाकर प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल वर्मा ने अचानक दबिश दे डाली जिससे जुआरियों में भगदड़ मच गई। बावजूद इसके पुलिस ने दौड़ाकर 13 जआरियों को दबोच लिया उनके पास और फड़ से 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। सभी का चालान गैबिंलिंग एक्ट के तहत कर दिया गया है।






Leave a comment